समस्तीपुर। जिले के लिए बजट 2022 मील का पत्थर साबित हो सकता है। छह सूत्री आधारित बिहार के पेश किये गये बजट में कृषि पर फोकस किया गया है जिससे कृषि प्रधान जिला होने के कारण इसका पूरी तरह से समस्तीपुर को जिले के किसानों को लाभ मिलेगा। विदित हो कि कृषि के क्षेत्र में वित्त वर्ष 2022-23 में 29 हजार 749 करोड़ रुपए कृषि का बजट है। इसका लाभ कृषि से जुड़े लोगों को होगा। किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए चार विभागों को अलग से पैसा दिया गया है। जल संसाधन, लघु जल संसाधन, सहकारिता और पशुपालन विभाग के माध्यम से भी किसानों को समृद्धि बढ़ाने को कई योजनाएं ली गई हैं। मौसम अनुकूल खेती के लाभ से किसानों को अवगत कराने के प्लान पर मजबूती से काम करने का संकल्प है। सरकार स्टूडेंट को मिट्टी जांच लैब खोलने के लिए अनुदान दे रही है। बीएससी पास स्टूडेंट को लैब खोलने के लिए पांच लाख तक अनुदान से जिले के छात्रों को लाभ मिलेगा। बजट में सरकार का फोकस जैविक खेती पर है। खास बात यह है कि जिले में करीब तीन हजार हेक्टेयर में जैविक खेती पहले से हो रही है। इस बजट से जैविक खेती करने वाले किसानों को काफी मुनाफा होगा। साथ ही जैविक खेती का बाजार भी उपलब्ध होगा। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना अभियान शुरू किया है। वहीं जिले में करीब 3300 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। बजट में कृषि को रसायन मुक्त करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई है।

बजट से बदलेगी कृषि प्रधान समस्तीपुर में खेती की दिशा
- Post author:AJAY YADAV
- Post published:March 1, 2022
- Post category:एग्रीकॉप / ब्लॉग
- Post comments:0 Comments
AJAY YADAV
AGRICOP KISAANI
You Might Also Like

किसानो की आय को दोगुना करना – रणनीति एवं प्रगति की एक झलक

भविष्य में भारत में भी इस्तेमाल होंगे हाईटेक कृषि उपकरण

सटीक प्रौद्योगिकियों के साथ फसल उपज में वृद्धि

मृदा संरक्षण के तरीके और कार्यान्वयन के लाभ

उत्तर प्रदेश में जैविक खेती बढ़ाने के लिए अपने सुझाव / विचार साझा करें

ऑर्गेनिक खेती क्या होती है | ऑर्गेनिक या जैविक खेती कैसे करे | Organic Farming in Hindi

धान की खेती की पूरी जानकारी, कैसे कम करें लागत और कमाएं ज्यादा मुनाफा

किसानों से सीएम योगी का वादा, जल्द बढेंगे गन्ने के दाम, फसल अवशेष जलाने के दर्ज केस होंगे वापस

डीएपी की कीमत 80 हजार रुपये प्रति टन पर पहुंची, नये आयात सौदों में देरी से खरीफ सीजन में उपलब्धता पर पड़ सकता है असर

टमाटर के पौधे की वृद्धि, उत्पादकता और मिट्टी पर समुद्री शैवाल के अर्क का प्रभाव

काले गेहूं की खेती करने का तरीका, उपज, बीज दर, साधारण गेहूं और काले गेहूं में अंतर
